सैनिक स्कूल में पहली बार 12 लड़कियां, प्रिंसिपल बोले- प्रदर्शन में लड़कों से आगे

दो साल पहले तक सैनिक स्कूलों में सिर्फ लड़कों को दाखिला मिलता था, लेकिन 2017 में बने मिजोरम के छिंगछिप सैनिक स्कूल में पहली बार लड़कियों के लिए 10% सीटें रिजर्व की गईं। 2018 में 6 लड़कियों को दाखिला मिला था। 2019 में आंकड़ा दोगुना हो गया। इन 12 बच्चियों में एक सैन्य अधिकारी की बेटी भी है।


दरअसल, सैनिक स्कूल में लड़कियों को दाखिला देना रक्षा मंत्रालय का एक पायलट प्रोजेक्ट था, यह समझने के लिए कि लड़कों के गढ़ में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। यह प्रयोग कामयाब रहा, जिसे देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले माह ही ऐलान किया था कि 2021-22 से देश के हर सैनिक स्कूल में लड़कियां भी पढ़ सकेंगी।


तीन अलग-अलग राज्यों से हैं लड़कियां 



  • छिंगछिप के सैनिक स्कूल में इस साल (2019-20) जिन छह लड़कियों का दाखिला हुआ, उनमें तीन (साइथांग्कुई, वनलालॉमपुई, रेशल लालहुनबाईसाई) मिजोरम से हैं। दो (मुस्कान और खुशबू) बिहार से हैं और एक (नेहा आरएस) केरल से है। 2018 से यहां पढ़ रही जोनुनपुई कहती है- 'अब हमारी फुटबॉल टीम पूरी है। अब हम लड़कों की टीम से मुकाबला कर सकती हैं।'

  • वहीं, 11 साल की मुस्कान और खुशबू कहती हैं- हमें सेना में जाना है। देश की रक्षा करनी है और दुश्मनों को मारना है।  लड़कियों को दाखिला देने के पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के बारे में  स्कूल के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल यूपीएस राठौर बताते हैं- कैडेट के तौर पर इन लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। ट्रेनिंग लड़कों के समान होती है। आगे चलकर ये सभी सेना में जाएंगी।  यह स्कूल 212 एकड़ में है। लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल और वार्डन हैं। सीसीटीवी से कैंपस की निगरानी की जाती है।


Popular posts
अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा- मास्क जरूर पहनें, ट्रम्प बोले- मैं तो नहीं पहनूंगा, मैं राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, तानाशाहों, राजाओं-रानियों से मिलता हूं, यह ठीक नहीं होगा
Image
भारतवंशी अमेरिकी राजनेता बोलीं- डेढ़ अरब की आबादी वाले चीन ने 82 हजार मामले और 3300 मौतें बताईं, ये सही नहीं
222 साल में पहली बार रद्द हो सकती है हज यात्रा, एक महीने पहले उमरा पर भी प्रतिबंध लगाया गया था
Image
पुलिस ने सख्ती दिखानी की शुरू, बेवजह घूमने वालों की हो रही ‘डंडा परेड’
Image
श्याओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता रेडमी फिटनेस बैंड, 1000 रु. है इसकी कीमत, नींद लेने के पैटर्न और धड़कनों को ट्रैक करेगा